Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हड़ताली शिक्षकों का कोरोना वायरस को ले जागरूकता अभियान जारी

परवेज अख्तर/सिवान :- नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल जारी रखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस को ले लोगों को जागरूक किया तथा उनके बीच नैपकिन, साबुन व मास्क का वितरण कर कई सुझाव दिए। पचरुखी प्रखंड में जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों को साबुन से हाथ धुला कोरोना से बचाव को ले जागरूक किया। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह अमरनाथ ठाकुर, राजेश सिंह, इफ्तेखार अहमद, फजले रब,मालती यादव, वीणा सिन्हा, ममता कुमारी, पुष्पा कुमारी,जयकुमार प्रसाद, सुनील कुमार, अब्दुल्लाह अंसारी आदि शामिल थे।
बसंतपुर प्रखंड के रामपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय संकुल में हड़ताली शिक्षकों ने जागरूकता अभियान चलाया तथा लोगों के बीच साबुन, नैपकिन व मास्क का वितरण किया। इस मौके पर संकुल समन्वयक विनोद तिवारी, राजकुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, रमाशंकर महतो आदि
उपस्थित थे। भगवानपुर प्रखंड में हड़ताली शिक्षकों ने अध्यक्ष मनिंद्र सिंह के नेतृत्व में मीरजुमला पंचायत के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर आंनद प्रभाकर, श्वेता वात्स्यायन, आंनद प्रकाश पांडेय,उत्तम चंद प्रसाद आदि उपस्थित थे। मैरवा के नौतन मोड़ पर महबूब आलम के नेतृत्व में शिक्षकों ने कोरोना से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर कई शिक्षक उपस्थित थे। बड़हरिया प्रखंड के
लालगढ़ हरिहरपुर, भोपतपुर, चारी बाजार, सिकंदरपुर पंचायत के हरएक वार्ड में जाकर शिक्षकों ने जागरूकता अभियान चलाया तथा आगे भी चलाने का संकल्प लिया। मौके पर हरेंद्र पंडित, बिपिन मिश्रा, मनीषा कुमारी, अब्दुल मन्नान, इरफान अहमद, संतोष पंडित, अशोक कुमार, अमानुल्लाह, अब्दुल कादरी, एहशान अहमद, रामनरेश राम, अनिल मांझी आदि उपस्थित थे। जीरादेई के ठेपहां पंचायत अंतर्गत दलित बस्ती व तितरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कन्या, तितरा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026