Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हड़ताली शिक्षकों ने योगदान देने से किया इनकार

परवेज अख्तर/सिवान :- राज्य संघ की लकड़ी नवीगंज प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों ने गुरुवार को हड़ताल के 74वें दिन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक संपन्न की। अध्यक्षता समन्वय समिति के प्रखंड संयोजक ब्रजकिशोर राय ने की। जिसमें सचिव संतोष कुमार सिंह ने शिक्षकों से कहा कि अधिकारियों के येन केन प्रकारेण लुभावने व डरावने लव लेटर से भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। बल्कि राज्य संघ के निर्णय तक मुस्तैदी से हड़ताल पर डटे रहना है।

हड़ताल से वापसी के बारे में सोचना आत्मघाती कदम होगा। शिक्षक नेता हरी लाल यादव व संजय कुमार ने एक सप्ताह के अंदर सम्मानजनक वार्ता होने की उम्मीद जताई। वहीं शिक्षक नेता पप्पू कुमार, जेके सिंह व मनीष सिंह ने कहा कि 74 दिनों के हड़ताल में हमने लगभग 70 कर्मवीर साथियों खोए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से शहीद साथियों के परिजन को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। हामिद, राहुल, मोतीलाल प्रसाद, साहेब हुसैन, संतोष सिंह अविनाश मिश्रा, राजीव रंजन, बीरबल सिंह, मुन्ना सिंह, ओम प्रकाश शर्मा आदि शिक्षकों ने हड़ताली शिक्षकों से प्रदेश कमेटी पर भरोसा रखने की अपील की। वहीं अमानुल्लाह, हरिंदर मांझी, जितेंद्र सिंह, मो सोहेल आदि शिक्षकों ने प्रखंड के सभी हड़ताली शिक्षकों से 10 मई तक सुखद व ऐतिहासिक परिणाम आने की उम्मीद जताई।

मनोज, राजीव, विजय, कुमारी रंजीता, आलोक सिंह आदि शिक्षकों ने भटके हुए साथियों की हौसला अफजाई करने के लिए समय-समय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से चुनौतीपूर्ण समस्या का ऑन द स्पॉट समाधान करने की बातें कही । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार से सम्मानजनक वार्ता होने तक शिक्षक योगदान नहीं करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024