परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम घर में अकेली युवती संग जबरदस्ती करने की कोशिश एक युवक द्वारा की गई। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवती का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य छठ घाट पर गए थे और युवती घर में अकेली थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर युवती के घर में बगल का अरविंद यादव घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने युवती को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया जिससे युवती के पेट, काफी चोटें आई है। विरोध और मारपीट के दौरान शोर को सुनकर पीड़िता की चचेरी बहन बचाने के लिए दौड़ी तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद अरविंद अपने भाइयों संग भाग निकला। इधर घायल पीड़िता को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौली लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। युवती के फर्द बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…