परवेज अख्तर/सिवान :- बसंतपुर के 18 संदिग्धों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव होने की सूचना ने क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ा दी. पॉजिटिव हुए लोगों में बसंतपुर के 15, सिपाह का एक, कुमकुमपुर का एक व सरेयांश्रीकांत का एक संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुख्यालय के पीएचसी में 20 जुलाई को लिए गए 82 सैम्पलों में से 18 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. क्षेत्र के लोग कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों की पहचान के लिए इधर-उधर फोन घुमाते दिखे. जानकारी होने के बाद लोग अपने दिनचर्या में लग गए.
लोगों में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की खबर मिलते ही थोड़ी देर उसका नाम जानने की बड़ी ही उत्सुकता रहती है. उसके बाद लोग कोरोना को नजरअंदाज करते दिखते है. पहले तो कोरोना का डर लोगों में समाया था, लेकिन अब अधिकतर लोग बिना मास्क व सामाजिक दूरी बनाए ही देखे जा रहे है. जो की क्षेत्र में कम्युनिटी ट्रांसमिशन के खतरे को बढ़ावा देता नजर आ रहा है. प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार रविरंजन ने बताया की पॉजिटिव हुए 18 मरीजों में कुछ स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, दुकानदारों के अलावे अन्य लोग शामिल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…