परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच 101 पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत सह छात्रा प्रमुख लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में मंगलवार को जेपी विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. हरकेश सिंह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी तुगलकी फरमान बंद करे वरना बाध्य होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंगिभूत सभी कॉलेजों में आंदोलन करने को विवश होगा। लक्ष्मी कहा कि सोमवार को कुलपति के निर्देश पर विश्व विद्यालय प्रमुख रितेश सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष रजनीकांत, जिला संयोजक रोहित राज, विभाग संयोजक रवि पांडेय एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंकित कुमारको बिना कारण गिरफ्तार करा जेल भिजवा दिया गया। आगे कहाकि नए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के नाम पर विश्व विद्यालय प्रशासन रुपया वसूली कर रहा है, जिसका विरोध उक्तछात्र नेताओं द्वारा किया गया था। उन्होंने बिना शर्त गिरफ्तार नेताओं को जेल से रिहा करने की मांग की। इस दौरान पर नगर मंत्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री दीपक कुमार, राहुल कुमार, दीपू श्रीवास्तव,सुनील कुमार ठाकुर, दीपू सिंह आदि शामिल थे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला लेकर बाजार में भ्रमण किया तथा कुलपति के विरुद्ध नारेबाजी की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…