Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की मौत, स्वजनों में कोहराम

परवेज़ अख्त/सिवान:
सिवान-छपरा मुख्य पथ पर दारौंदा रेलवे ढाला के समीप शनिवार को हुई दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इसमें से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में ही रास्ते में मौत हो गई। मृतक दारौंदा थाना क्षेत्र के सादपुर निवासी रामेश्वर भगत का पुत्र विनय कुमार बताया जाता है। उसकी मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि विनय कुमार अपने एक रिश्तेदार की बाइक से दारौंदा स्थित अपने भाई की मोबाइल की दुकान पर जा रहा था।

इसी दौरान दारौंदा रेलवे ढाला के समीप छपरा की तरफ से तेज गति से आ रहे एक बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां विनय कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान विनय की रास्ते में मौत हो गई।

मां समेत स्वजनों का रो- रोकर है बुरा हाल

विनय कुमार पिछले वर्ष इंटर पास कर स्नातक में नामांकन कराया था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत के बाद मां सुगांती देवी, पिता रामेश्वर भगत, भाई विवेक कुमार, विपिन कुमार, विशाल कुमार आदि स्वजनों का रो-रोकर बुरा है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026