सिवान में कॉलेज से लौट रहे छात्र की बदमाशों ने मारी गोली, मौत

कॉलेज से घर लौट रहा था छात्र, रास्ते में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में बढ़ती आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास पॉलिटेक्निक के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. छात्र की पहचान सन्नी उर्फ सलमान के रूप में की गई है. इस घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद चैनपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

लोगों का कहना था कि जिले में अपराध चरम सीमा पर है, लेकिन पुलिस कान में तेल डाल कर बैठी हुई है. बताया जाता है कि चैनपुर बाजार के रहने वाले खुर्शीद अली का 17 वर्षीय पुत्र सन्नी उर्फ सलमान रोजाना की तरह आज भी बावनडीह पॉलिटेक्निक कॉलेज जाने के लिए सुबह 7:30 बजे घर से निकला था. सलमान कंप्यूटर का छात्र था. कॉलेज से पढ़ कर लौटने के दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस, लोगों को समझाया

इस घटना के बाद स्थानीय लोग शव को लेकर चैनपुर अंबेडकर चौक के समीप पहुंच गए. शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को समझाया. इस घटना के बाद चैनपुर ओपी के थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. समझाने के बाद भी लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे. लोग जिद पर थे कि बदमाशों की पहले गिरफ्तारी हो तब सड़क जाम हटेगा. हालांकि हत्या के इस मामले में पुलिस ने मीडिया को भी बयान नहीं दिया है. कुछ भी बोलने से बच रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026