परवेज अख्तर/सिवान : शहर के डीएवी कॉलेज के छात्र सेमरा हरदो तिवारी टोला निवासी आलोक कुमार धीरज ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परीक्षा से वंचित होने की आशंका जताई है। आलोक कुमार धीरज ने संबंधित विभाग को आवेदन देकर कहा है कि वह डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र है। पीजी (एमएससी) फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा फार्म रसीद सं. 3415274415 का भुगतान 6 सितंबर, 18 को किया तथा आवेदन को कॉलेज में कर्मी राकेश द्वारा जमा कर लिया गया। जब मैं अपना प्रवेश पत्र लेने गया तोन प्रवेश पत्र था और न स्लिप में मेरा नाम ही था। प्राचार्य से पूछने पर उन्होंने मुझे ही गलत करार देते हुए कार्यालय से बाहर कर कर दिया गया। सत्र 2014-16 की परीक्षा हो रही है, फिर भी मुझे परीक्षा से वंचित कर दिया गया है। उसने अपने भविष्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मैं अपना आपा खोकर कुछ कर बैठता हूं तो इसके जिम्मेदार डीएवी प्राचार्य एवं कॉलेज की होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…