सिवान में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में एक परीक्षार्थी निष्कासित

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अंतर्गत मैट्रिक की परीक्षा बुधवार से जिले के सभी 44 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड द्वारा सारी तैयारियां पूरी तरह चुस्त दुरुस्त दिखीं। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड 19 गाइडलाइन का अनुपालन कराया गया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों को मास्क लगाने का निर्देश दिया गया। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया था तथा परीक्षार्थियों की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं डिजिटल फोटोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों को भी मोबाइल ले जाने की मनाही रही। मैट्रिक परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 बजे से शुरू हाेकर दोपहर 12:15 बजे तक चली। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:30 बजे तक ली गई। परीक्षार्थियों को परिचय पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पाली की परीक्षा में जहां 69 हजार 412 परीक्षार्थियों काे परीक्षा में शामिल होना था। वहीं 68 हजार 335 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1077 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल केंद्र से प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026