Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छात्रों ने प्राचार्य का पुतला फूंका

परवेज अख्तर/सिवान : मुख्यालय स्थित हरिराम कॉलेज परिसर में गुरुवार को छात्रों ने लचर शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की कमी दूर करने की अपनी पुरानी मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज होकर छात्रों ने प्राचार्य का पुतला फूंक नारेबाजी की। काॅलेज में प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे। छात्रों का कहना था हरिराम कॉलेज में 10 वर्षों से शिक्षकों की घोर कमी है। बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है, जो शिक्षक मौजूद हैं वह भी शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेते। शिक्षण व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने जिस विषय के शिक्षक उपलब्ध हैं उन विषयों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने और रिक्त पदों पर शिक्षक की नियुक्ति की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन से लंबे समय से कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर 24 मई को उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया था। 24 घंटे बाद भी समस्या का समाधान के लिए ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर छात्रों ने कई विभागों में ताला लगादी थी। 30 मई को जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो उनके द्वारा जड़ा गया ताला नहीं था और कई विभाग खुले हुए थे। इस संदर्भ में छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर आपत्ति जताई और कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर बिना वार्ता के ही ताला क्यों खोल दिया गया। प्राचार्य के उत्तर से असंतुष्ट छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्राचार्य का पुतला फूंका।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026