Categories: पटना

बीए की कॉपियों में छात्रों का दुखड़ा, लिखे शादी टूट जाएगी, पास कर दीजिए…

पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय स्नातक पार्ट वन एवं पार्ट 2 की परीक्षा हो चुकी है। इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके लिए जेडी वीमेंस कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पार्ट वन का मूल्यांकन अंतिम चरण में है, जबकि पार्ट 2 का मूल्यांकन जारी है। मूल्यांकन में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अतिरिक्त अन्य विश्वविद्यालयों के भी शिक्षकों को लगाया गया है। इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों की अजब-गजब गुहार से मूल्यांकन कर रहे शिक्षक हैरान हो रहे हैं। कई छात्रों ने गुहार लगाई है कि उन्‍हें परीक्षा में पास कर दिया जाए। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन में उनकी पढ़ाई नहीं हो सकी है। अगले कुछ दिनों में उनकी शादी होने वाली है। ऐसे में परीक्षा पास नहीं करने पर उनकी शादी टूट जाएगी। कई छात्रों ने अलग-अलग कारणों से परीक्षा की तैयारी नहीं करने की दलील दी है।

सत्र हो चुका है काफी विलंब

कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 के मार्च से ही बिहार के सभी कॉलेजों में पठन-पाठन ठप था। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार कक्षाओं को बंद किया गया था। इसके कारण विवि व राजभवन के निर्देशानुसार कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी। इसके लिए शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ही छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही थी। इसकी मॉनिटरिंग कॉलेज व विवि के स्तर पर की जा रही थी। गृह विभाग के निर्देशानुसार जनवरी के पहले सप्ताह से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसमें केवल फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं को शारीरिक दूरी का अनुपालन कराते हुए पढ़ाई कराई जा रही है।

15 दिनों में आ जाएगा परिणाम

पाटलिपुत्र विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई के जरिये सभी सत्रों का सिलेबस पूरा कराया गया है। इसके बाद किसी के द्वारा लॉकडाउन व कोरोना का बहाना करने का कोई प्रभाव परीक्षकों पर नहीं पड़ रहा है। परीक्षक अपना कार्य बेहतर रूप से कर रहे हैं। मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। 15 दिनों में स्नातक व पीजी के सभी सेमेस्टर का परिणाम आ जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024