Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छात्रों को पोर्टल पर मिलेगी करियर संबंधी जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान:
सरकारी विद्यालयों के 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को भविष्य में कैरियर संबंधित जानकारी अब बिहार करियर पोर्टल के माध्यम से मिलेगी। इसके क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पोर्टल संचालन को ले शुक्रवार को जिले के सरकारी उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षकों को शहर के वीएम हाईस्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार ने किया। प्रशिक्षक सह बिहार करियर पोर्टल संचालन के नोडल पदाधिकारी ने प्रशिक्षु शिक्षकों को पोर्टल संचालन एवं इससे जुड़ी विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी। जिला नोडल शिक्षक ने बताया कि वैसे छात्र-छात्राएं, जो 10वीं या 12वीं करने के बाद आगे की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित कालेज या संस्थान से करना चाहते हैं, उसके विषय सम्पूर्ण जानकारी ले सकते है।

साथ ही छात्र-छात्राएं अपने रुचि अनुसार उस संस्थान के फी स्ट्रेक्चर एवं सरकार की ओर दी जानेवाली छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले सकते है। पोर्टल के माध्यम से छात्रों को करियर और भविष्य निर्धारण के लिए मार्ग निर्धारण करेगा। बताया कि सरकारी विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को पोर्टल संचालन प्रशिक्षण के लिए प्रथम चरण में उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्यालय के नोडल शिक्षक अपने अपने विद्यालय के छात्रों के मोबाइल में बिहार करियर पोर्टल का एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के विषय में जानकारी देंगे। एप डाउनलोड होने के बाद छात्र विद्यालय से मिले पंजीयन संख्या से पोर्टल का पेज खोलकर जानकारी ले सकते हैं। वैसे छात्र-छात्राएं जिनके पास एंड्रायड मोबाइल नहीं है वे शिक्षक से जानकारी लेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024