सिवान के क्षतिग्रस्त विद्यालयों का दो दिनों के अंदर जमा करें प्रतिवेदन : डीईओ

परवेज़ अख्तर/सिवान:
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिउर रहमान की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीईओ ने सभी बीईओ को अपने प्रखंड के कम से कम दस विद्यालयों में पोषण वाटिका लगाने का निर्देश दिया। बताया गया कि जिले के 67 विद्यालयों में भवन निर्माण कार्य शुरू है। इसमें 64 विद्यालयों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक के दौरान इस बात की चर्चा हुई कि हुसैनगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैया हिदी में भूमि के अभाव के चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसपर डीईओ ने हुसैनगंज बीईओ को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र सीओ से संपर्क कर भूमि उपलब्ध कराने का कार्य करें। कहा कि जिन विद्यालयों में रात्रि प्रहरी का चयन नहीं हुआ है, वहां एक सप्ताह के अंदर चयन करें। जिन विद्यालयों में टीवी, बैट्री आदि का क्रय नहीं हुआ है, वहां एक सप्ताह में क्रय करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अग्रिम समायोजन 31 दिसंबर तक हर हाल में करने को कहा गया। कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने को कहा गया। सभी बीईओ को अप्रशिक्षित शिक्षकों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही शून्य नामांकन वाले विद्यालयों की सूची मांगी गई।

मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर करें शत प्रतिशत इंट्री

बैठक के दौरान सभी बीईओ को मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर छात्रों से संबंधित शत प्रतिशत इंट्री का कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिन विद्यालयों का फर्श, खिड़की, दीवार आदि क्षतिग्रस्त है, उसका प्रतिवदेन दो दिनों के अंदर देने को कहा गया। सभी कनीय अभियंताओं को क्षतिग्रस्त भवन का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। सभी विद्यालयों का खाता, खेसरा, रकबा, भूमि की कागजात उपलब्ध कराने के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया। बीईओ नौतन द्वारा प्राथमिक विद्यालय मराछी का रास्ता स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बंद कर देने की बात कही गई। वहीं डीईओ द्वारा इससे संबंधित प्रतिवेदन मांगा गया। डीआरडीए द्वारा निर्मित शौचालय की उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में डीपीओ स्थापना राजेंद्र सिंह, डीपीओ मध्याह्न भोजन दिलीप कुमार सिंह, डीपीओ योजना लेखा व डीपीओ माध्यमिक शिक्षा सहित शिक्षा विभाग के बीईओ व कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026