परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुदर्शन चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बोलेरो से 390 बोतल शराब बरामद कर लिया.इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पचलखी की तरफ से एक बोलेरो में शराब आ रही है.तभी गस्ती पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर बोलेरो की सत्यापन के लिए वाहन को रोकना चाहा लेकिन चालाक बोलोरो खड़ी कर भागने लगा.
जिसके बाद जवानों के सहयोग से पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन घने बस्ती होने के कारण वह फरार हो गया.तभी वाहन की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे बोरे में छुपा कर रखें 390 बोतल बंटी बबली शराब बरामद की गई. पुलिस ने वाहन मालिक और शराब तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…