Categories: पटना

कामयाबी: हथियारों की खेप लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे चार तस्कर, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

पटना: मेड इन मुंगेर हथियारों की देशभर में तस्करी करने वाले गिरोह के चार शातिर तस्करों को पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए हथियार तस्कर मुंगेर के साजिद आलम उर्फ सोनू, मोहम्मद चुन्नू, मोहम्मद मुसद्दीक और मोहम्मद शाहनवाज आलम हैं। ये बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक चलने वाले हथियार कारोबार के सिंडिकेट में शामिल हैं। ये सभी मुंगेर के रहने वाले हैं और हथियार के साथ पहले भी पकड़े जाने पर जेल जा चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी पूर्णिया जीरो माइल से हुई है।

6 ऑटोमैटिक पिस्टल, 3 लोडेड मैगजीन और 75 कारतूस बरामद

ये तस्कर हथियारों की खेप लेकर एक लग्जरी कार से बंगाल की ओर जा रहे थे। इनके पास से 6 ऑटोमैटिक, पिस्टल, 3-लोडेड मैगजीन और 75 कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस खतरनाक धंधे के पूरे रैकेट को खंगालने में लगी है। पूर्णिया के एसपी दयाशंकर ने बताया है कि गिरफ्तार हथियार तस्करों का नेटवर्क बंगाल, यूपी समेत राज्य के कई जिलों में फैला हुआ है।

पूर्णिया पुलिस ने की कार्रवाई

गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगेर से हथियार की एक खेप निकली है जो पूर्णिया के रास्ते बंगाल ले जाई जा रही है। इसी सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए यह कामयाबी हासिल की है। पुलिस मुख्यालय पटना पूर्णिया से गिरफ्तार हथियार तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रहा है। दूसरे राज्यों में इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पता चला है कि यह गिरोह बड़े हथियार का भी धंधा करता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024