परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को नाबालिक युवती की हत्या मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कांड के नामजद तीनों अरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की नाबालिक की हत्या मामले में मृतका के भाई दिपन कुमार यादव के बयान पर दर्ज कांड संख्या 449/20 में गांव के ही धनंजय राम, बब्लू शर्मा व राजू कुमार राम को आरोपित किया था।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग जगहों से हत्याकांड में नामजद तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है.
बतादें की मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय से 200 मीटर पीछे उत्तर दिशा में नाबालिक युवती का शव मिला।इस मामले में मृतका के भाई ने गांव के ही उपरोक्त तीन लोगों पर बहन से मारपीट व गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया था। उधर इस घटना को लेकर क्षेत्रों में तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म था लेकिन कांड के तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तरह तरह की हो रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया। हालांकि थाना थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि घटना की हरेक बिंदुओं पर गहराई पूर्वक अनुसंधान की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…