Categories: छपरा

वैक्सीनेशन का ऐसा डर: महादलित टोले के लोगों ने टीका लेने से किया इंकार, बोले- कोरोना का टीका लेंगे तो मर जाएंगे, निराश होकर लौटी टीम

वैक्सिंग टीम के टोले में पहुंचते ही फरार हो गए टोले के लोग

छपरा: कोरोना महामारी को मात देने के लिए सरकार अथक प्रयास कर लोगों को कोविड का टीका लेने के लिए प्रेरित कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जगह-जगह पर शिविर के माध्यम से कोविड का टीकाकरण करने में जुटी हुई है। जिलाधिकारी सारण ने कोरोना वैक्सीन एक्सप्रेस की शुरूआत की है इसी क्रम में मशरक पूर्वी पंचायत के वार्ड 10 के महादलित टोले में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण में खाता भी नही खोल सकी। कोरोना वैक्सीन एक्सप्रेस बिना टीका लगाकर वापस लौटी। टीकाकरण कैंप में कुल 200 लोगों को वैक्सीन देना था। जिसमें एक भी महादलित परिवार के लोगों ने वैक्सीन नही लगवाया।महादलित टोले में इंतजार कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा काफी समझाने के बाद भी कोई भी टीका लगवाने को तैयार नहीं हुए।

थक हार कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह को सूचना दी मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा भी काफी समझाया गया, लेकिन महादलित लोग अपना ही राग अलापते दिखे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम वापस लौट आई। इस संबंध में पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि महादलित टोले में टीकाकरण करने के लिए वैक्सीन एक्सप्रेस की टीम आयी थी, लेकिन यहां पर जागरूकता के अभाव और वैक्सीन लगवाने के बाद मरने की अफवाह से किसी ने वैक्सीन नही लिया।

जबकि इन लोगों को टीम में शामिल भी विकास मित्र, आंगनबाड़ी के द्वारा भी काफी समझाया गया, लेकिन ये लोग टीका लेने से इंकार कर दिए। महादलित बस्ती के लोगों का कहना है कि हम लोग कोरोना वैक्सीन लेंगे तो मर जाएंगे। ऐसा कई जगहों पर हमने सुना है, इसलिए हम लोग कोरोना का वैक्सीन नहीं लगाएंगे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि इस टोले में पहले सरकारी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना पड़ेगा फिर कैम्प लगाकर वैक्सीन दिया जाए ऐसी व्यवस्था करनी पड़ेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026