रघुनाथपुर

सूफी संत शाह मीरा दादा का मना उर्स

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के फिरोजपुर गांव में सूफी संत मीरा दादा का उर्स सोमवार की रात मनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग शामिल हुए तथा मजार पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी। मौके पर अजगेब पीर, सूफी हजरत मौलाना फारुक और भिखारी शाह के मज़ार पर भी चादरपोशी की रश्म और फातेहा पढ़ी गई। उर्स में शामिल उलेमा और शोअरा की तकरीर और नात सुनकर लाभवंतित हुए। जलसा रात्रि नमाज के बाद कुरान मजीद की पाठ से आरंभ हुआ, जलसा की अध्यक्षता हाफिज़ एवं कारी मोहम्मद हुसैन रिज़वी ने की तथा संचालन शाह आजम सिवानी ने किया। मौलाना जमाल अहमद मुजफ्फरपुरी ने सूफी संत की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाफिज मोहम्मद फर्जान, हाफिज अब्दुल मतीन, मौलवी गुलाम मुस्तफा, हाफ़िज़ अब्दुर रऊफ, कमेटी के सैयद निजामुद्दीन, अकबर अली, अयान फारुकी, नेजाम अखतर, लल्लू, दिलनवाज, गौसे आजम का भरपूर योगदान रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026