परवेज अख्तर/सिवान : शहर के पकड़ी मोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से परवेज अहमद और प्रोफेसर किरण शर्मा उपस्थित थीं। बैठक के दौरान पर्यवेक्षकों ने पटना में आयोजित 3 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने सर्वसम्मति से रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया और सभी प्रखंडों एवं जिला मुख्यालय से काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों को ले जाने का निर्णय लिया। विदित हो कि 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में राहुल गांधी की जन आकांक्षा रैली प्रस्तावित है। मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव विनय चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष रामाकांत सिंह, प्रदेश सेवादल के सचिव मथुरा पंडित, गणेश राम, मनीर आलम, शमीम अहमद, उमेश्वर प्रसाद ठाकुर, विजय सिंह,मो. सोहेल, आजाद अहमद, मोहम्मद हक, अर्जुन सिंह, जावेद अली, , विजय कुमार सिंह, जय प्रकाश दुबे, शशि भूषण तिवारी, हाफिज जुबेर, डॉ. हुमायूं जफर, शाहजहां इसराइल समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…