परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को नए बीडीओ के रूप में सूरज कुमार सिंह ने योगदान किया इसके पहले वे पकरीदयाल पूर्वी चम्पारण में पदस्थापित थे. कुछ दिनों पूर्व भी सारण जिले के मांझी प्रखंड में भी बीडीओ का पद संभाल चुके हैं. उन्होंने बीडीओ कुमारी नीलम से पदभार ग्रहण किया. तत्पश्चात प्रखंड कर्मियों व जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रखंड को सुचारू रूप से चलाने और विकासशील बनाने को लेकर सबो से सहयोग की जरूरत है. बीडीओ नीलम ने नये बीडीओ को एक-एक बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया व विभिन्न फायलों से अवगत कराया. मौके पर सीओं इंद्रवंश राय, प्रमुख धर्मेन्द्र साह मुखिया रूपेश सिंह, कर्मी अनुज कुमार, तरून कुमार, अमावश्य मांझी, अविनाश पांडे, मनेजर यादव, श्रीप्रकाश साह, चन्द्रीप सिंह, हरेंद्र यादव सहित दर्जनों कर्मी योगदान के समय मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…