परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जामों बाजार थाना के तेज तर्रार थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के धंधे में लिप्त कारोबारी को धर दबोचा है।पकड़े गए शराब कारोबारी की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी।लेकिन वह पुलिस के नजरों में धूल झोंककर शराब का धंधा जोर-शोर से करते आ रहा था।लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा रखी थी।बतादें की यह कारवाई करते हुए पुलिस ने थाना इलाके के लालाहाता गांव सह चर्चित अवैध शराब कारोबारी मुकेश कुमार 127 पीस शराब के बोतल के साथ इसी थाना के गम्भीरहाता से गिरफ्तार कर नए उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जेल की हवा खिला दी।बतादें की श्री प्रसाद को निरंतर एक महीने से लगातार कामयाबी पर कामयाबी मिल रही है।इस बात का इलाके में खूब चर्चा हो रही है।इसके अलावा श्री प्रसाद इलाकों में अपराधिक घटना के ग्राफ गिराने को लेकर खुद दिवा गस्ती व रात्रि गस्ती कर रहे है।यह भी इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…