✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
चेहल्लुम एवं महावीर अखाड़ा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार को शहर में एसडीपीओ फिरोज आलम के नेतृत्व में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया और सुरक्षा का जायजा लिया। पर्व में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन शहर की निगरानी ड्रोन कैमरे से कर रही है।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में जब ड्रोन कैमरा को उड़ाया गया तो लोग उसे देखने के लिए एकत्रित हो जा रहे थे। भ्रमण के दौरान एसडीपीओ हर संदिग्ध इलाकों की निगरानी कैमरे की मदद से कर रहे थे और संदिग्ध स्थानों की कैमरे से फोटो भी ले रहे थे। वहीं जिला प्रशासन महावीरी अखाड़ा और चेहल्लुम को लेकर इंटरनेट मीडिया पर विशेष निगरानी रख रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…