Categories: पटना

सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी की टीम को 17 लाख नगद और 20 लाख की जेवलरी मिला….19 बैंक के पासबुक भी जब्त….पत्नी के नाम खरीदी गयी 7 जमीन के कागजात भी बरामद….

पटना: पूर्णिया के सब रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह के ठिकानों पर बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम को 17 लाख नगद 18 लाख रुपये की ज्वेलरी, 19 बैंक के खाते, LIC में लाखों के इन्वेस्टमेंट के 4 कागजात भी मिले, एक खाते में 22 लाख जमा भी पाया गया है। पत्नी के नाम पर सात प्लाट भी खरीदे जाने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा पटना के राजीव नगर में इनका आलीशान व सुसज्जित चार मंजिला मकान भी मिला। निगरानी के अनुसार आय 150 गुणा अधिक संपत्ति पाया गया है। निगरानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मउआर की अगुवाई में छापेमारी की गयी।

सब रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम पहुंची। छापेमारी में 4 लाख 27 हजार नगदी समेत 5 भरी सोने का जेवर, इन्वेस्टमेंट के बंड पेपर, छह बैंक पासबुक, 2 एटीएम कार्ड, जमीन के कागजात बरामद किया गया। आवास के बाद अवर निबंधन कार्यालय में निगरानी की टीम जांच कर रही है।

सब रजिस्ट्रार के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। पटना स्थित निगरानी मुख्यालय को इसकी जानकारी मिली थी। जिसके बाद निगरानी मुख्यालय ने मिली जानकारी पर काम किया। काफी सारे इनपुट और ठोस सबूत जुटाएं।

निगरानी थाने में सब रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह के खिलाफ 1 करोड़ 12 लाख रुपए का आय से अधिक (DA) केस दर्ज किया गया। इनके ठिकाने को खंगालने के लिए कोर्ट से सर्च वारंट हासिल किया गया। तब जाकर आज निगरानी की टीम ने राजीव नगर में सब रजिस्ट्रार के घर पर छापेमारी की। सब रजिस्ट्रार का यह घर काफी आलीशान बना हुआ है।

ढाई कट्‌ठे से अधिक की जमीन पर यह घर बना हुआ है। घर के अंदर तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। घर के अंदर डेकोरेशन पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026