परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के तेलकथु पंचायत में शुक्रवार को हर खेत में सिंचाई के लिये सर्वे किया गया. जेएसएस सह प्रभारी कृषि पदाधिकारी अभय मिश्र ने कहा कि कहां-कहां बिजली के पोल की आवश्यकता है. कहां वायर लगाया जाना है. इसके सर्वे का कार्य किया जा रहा है. इसी दौरान जिले से पहुंचे जल संसाधन कनीय अभियंता चंदन कुमार द्वारा प्रखंड के तेलकथु पंचायत में सर्वेक्षण किया गया. किसानों को उनके खेतों तक बिजली की आपूर्ति मिल सकेगी. जिससे कृषक समय से अपने खेतों की सिंचाई का लाभ उठा सकेंगे.
इससे किसानों की नहर के पानी व बारिश पर निर्भरता समाप्त होगी. खेतों के पटवन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. फसलों को जब सिंचाई की आवश्यकता महसूस होगी. किसान सिंचाई कर सकेंगे. मौके पर कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित किसानों में केदारनाथ मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, अनिल मिश्र, उदयभान मिश्र, श्याम नारायण मिश्र, शत्रुघ्न मिश्र, अनूप कुमार मिश्र, कृपा शंकर मिश्र, भरत चौधरी, रमाशंकर मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…