परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
भारत की राजधानी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाजरत सिवान के पूर्व सांसद डॉ.मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े खबरों में अभी तक कोई भी स्थिति साफ साफ उभर कर सामने नहीं आ रही है। जिसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है। स्वजन सीधे तौर पर कह रहे हैं “दुआ की है जरूरत”! लेकिन अभी तक किसी भी सटीक मसले पर अधिकारिक पुष्टि नहीं होने से सिवान लोकसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में ऊहापोह की स्थिति कायम है।
उधर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा है कि “सिवान के शहाबुद्दीन जी को भी आखिर कोरोना ने लील लिया। लेकिन वह कोरोना से अधिक सिस्टम और सियासत के शिकार हुए। मतलब के अनुसार इस्तेमाल किया, फिर अंतहीन जलालत झेलने अकेला छोड़ दिया।”
जहां एक ओर शनिवार की अल-सबह करीब 3:00 बजे से सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों ने लोगों को सकते में डाल दिया है तो दूसरी तरफ पूर्व सांसद पप्पू यादव का यह ट्विटर पर ट्वीट करना लोगों के सामने आफत बन कर सामने आ रही है। बहर हाल चाहे जो हो अभी तक सिवान ऑनलाइन न्यूज़ के द्वारा पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से संबंधित किसी भी प्रकार का सटीक खबर पूरे साक्ष्य के साथ इकट्ठा नहीं कर पाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…