परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के नीकरी नदी नाला में शनिवार को पुलिस ने विवाहिता का शव बरामद किया। विवाहित की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता की पहचान बलहूं डीहूं टोला निवासी छोटे लाल यादव की पुत्री पुष्पा देवी के रूप में हुई है। पुलिस को शंका है कि परिजन हीं
विवाहिता की हत्या कर शव को निकरी नदी नाला में फेंक दिया है। जानकारी है
कि शनिवार को कुछ चरवाहा निकरी नदी नाला के पास भैस चरा रहे थे तभी
नदी नाला में एक शव को देखा। उसके बाद किसी के द्वारा पुलिस को सूचना दी
गई। पुलिस मौके पर पुलिस पहुंच कर निकरी नदी नाला से शव को बाहर
निकलवाया। ग्रामीणों की मानें तो पुष्पा घर से भागकर अपने किसी रिश्तेदार
से शादी कर ली थी। पुष्पा देवी अभी कुछ दिन पहले ही अपने घर बलहूं डीहू
टोला अपने चाचा के घर आई थी। पुलिस को शंका है कि बदनामी के डर से स्वजन
उसकी हत्या कर शव को निकरी नदी नाला में फेंक दिया गया होगा।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हीं मौत के
कारणों का पता चल पाएगा। स्वजन घर छोड़कर फरार है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…