Categories: पटना

गया के पूर्व IG, DM और SSP के खिलाफ SVU ने जांच शुरू की…..बड़ी कार्रवाई की तैयारी….

पटना: शराब मामले में ढीली कार्रवाई समेत अन्य मामलों में हटाए गए मगध प्रक्षेत्र के IG अमित लोढ़ा, गया के SSP आदित्य कुमार और गया के तत्कालीन DM अभिषेक कुमार के खिलाफ SVU ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के आदेश के बाद SVU ने इन आला अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। जांच के लिए SVU की दो टीमों का गठन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों टीमों ने गया का दौरा कर लिया है और जांच के क्रम में SVU को गया के तत्कालीन IG और SSP के खिलाफ कई साक्ष्य भी मिले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक गया के तत्कालीन DM अभिषेक कुमार ने गया में जिलाधिकारी रहते हुए भारी अनियमितता की है। आर्म्स लाइसेंस के आवंटन से लेकर अन्य विभागीय मामलों में अभिषेक कुमार ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग किया है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर SVU जल्द ही इनके खिलाफ FIR दर्ज कर सकती है। कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है।

मामले के CM के संज्ञान में आने के बाद इस पर एक्शन के लिए गृह विभाग को आदेश जारी कर दिया गया था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गृह विभाग ने गया के तत्कालीन IG अमित लोढ़ा और तत्कलीन SSP आदित्य कुमार को मुख्यालय में अटैच कर लिया जबकि पूर्व DM अभिषेक कुमार को बुडको के एमडी के पद से हटाते हुए बिहार राज्य योजना पर्षद में बतौर परामर्शी नियुक्त कर दिया है। पूरे मामले पर विशेष निगरानी इकाई के ADG नैय्यर हसनैन खां और DGP संजीव कुमार सिंघल ने जांच का हवाला देते हुए फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024