Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर के आदित्य के न्याय के लिए स्वजनों ने शुरू किया आमरण अनशन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मीरहाता गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य तारकेश्वर साह के नौ वर्षीय पुत्र की बरामदगी को लेकर स्वजनों ने शुक्रवार से भगवानपुर कॉलेज के बरामदे में आमरण अनशन शुरू कर दिया। हाथ में शासन-प्रशासन होश में आओ, जस्टिस फॉर आदित्य, आदित्य को न्याय दो, गरीब-अमीर के न्याय में अंतर क्यों?, सोती सरकार सोती प्रशासन कब मिलेगा आदित्य को न्याय लिखी तख्तियां लेकर स्वजन और शुभचितक आमरण अनशन स्थल पर बैठ गए हैं। इसमें आदित्य के चाचा बालकेश्वर साह, मां लालती कुंवर बहन अंजली कुमारी व रोशनी कुमारी शामिल के अलावा राजीव कुमार उर्फ गांधी शामिल थे।

चाचा बल्केश्वर साह एवं मां लालती कुंवर ने कहा कि उनके बेटे की बरामदगी के लिए प्रशासन सरकार को सीबीआइ जांच के लिए क्यों ? नहीं लिखती है।थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि आमरण अनशन की किसी भी स्तर से उन्हें सूचना नहीं मिली है,जबकि बीडीओ डॉ.अभय कुमार ने कहा कि कोरोना काल में इस तरह का आयोजन अनुचित है।ज्ञात हो कि 2019 में एक फरवरी को दरवाजे पर खेलते समय पूर्व बीडीसी सदस्य तारकेश्वर साह के पुत्र आदित्य का अपहरण हो गया था। अपहरण के 32 दिन बाद सहसरांव के मरछिया टोला के समीप धमई नदी के किनारे बोरा में बंद कंकाल मिला था,जिसके कपड़ा एवं गले का लॉकेट से आदित्य का कंकाल के रूप में पहचान हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026