परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव के एक युवक की सऊदी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वजनाें में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान फाजिलपुर निवासी तबारक हुसैन के पुत्र रेयाज आलम के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि रेयाज सऊदी के एक कफील के पास करीब आठ वर्षों से नाऊ का काम करता था।
इस क्रम में उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। रेयाज अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। उसे सात पुत्री व एक पुत्र है। सभी बच्चे अभी नाबालिग हैं। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…