बड़ी खबर

गाजे-बाजे के साथ निकाली शहर में ताजिया जुलूस

परवेज अख्तर/सिवान :- कर्बला के मैदान में हसन-हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम का जुलूस शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिलेवासियों ने कौमी एकता का परिचय देते हुए अपने समय से जुलूस को निकाला। जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद विभिन्न मोहल्लों से जुलूस को निर्धारित समय से निकाला गया। शहर में इस दौरान सड़कों पर युवा या हसन-या हुसैन के नारे लगाते हुए देखे गए। वहीं ताजिया की सजावट और जुलूस में निकाली गई झांकियां देखने के लिए पूरा शहर सड़कों पर उमड़ गया था। लोगों के हुजूम को देख ऐसा लग रहा था जैसा कि हसन-हुसैन के शहादत को याद कर रहे हैं। इस अवसर पर शहर के खुरमाबाद, ओरमा, छपिया, बिंदुसार, हकाम, समेत जिला मुख्यालय के विभिन्न मुहल्लों से ताजिया के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह देशभक्ति को दिखाते हुए तरह तरह की झांकियां निकाली। जिनमें युवा तिरंगा झंडे को हाथों में लेकर लहरा रहे थे। वहीं मुस्लिम भाइयों के साथ हिंदु भाइयों ने भी लाठी, तलवार, भाला, आदि परंपरागत हथियारों के साथ करतब दिखाया। वहीं ढोल-तासों, नगाड़ों की आवाज से पूरा वातावरण गूंज उठा था। पदाधिकारी पल-पल की खबरें ले रहे थे तथा पुलिस जवानों को निर्देश दे रहे थे। सभी जुलूस अपने निर्धारित समय व रूट के अनुसार निकाले गए थे। शाम के वक्त के कर्बलाओं में ताजिया की मिट्टी को दफन किया गया।

निकाली गई झांकियां

मुहर्रम जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ेदारों द्वारा विभिन्न प्रकार की पारंपरिक झाकियां भी निकाली गई। मुहर्रम के मौके पर लगभग पूरा शहर को झंडों से पाट दिया गया था। इसमें सभी अखाड़ा समितियों द्वारा इस्लामी झंडा भी लगाया गया था। इस दौरान लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026