Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पॉलीथिन हटाओ देश बचाओ का संकल्प ले बच्चों ने निकाली रैली

परवेज अख्तर/सिवान : पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए प्रखंड स्थित विश्व भारती स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किया, साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथिन का उपयोग नहीं लेने का संकल्प लिया। बच्चों ने संकल्प लिया कि ना हम पॉलीथिन का उपयोग करेंगे और न दूसरे लोगों को उपयोग करने देंगे। विद्यालय के निदेशक सूरज कुमार पांडेय, प्राचार्य प्रणव मिश्रा, निशांत सिंह,राजन कुमार मिश्रा, सावित्री पांडेय,रूपा मिश्रा, रंजीता सिंह, सुजाता सिंह, मनीष कुमार, जयमाला कुमारी, सीमा कुमारी आदि के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों पकवलिया, सवानविग्रह,धनछुहा, महाराजगंज के नया बाजार, काजी बाजार, सिहौता, शिव मंदिर, राजेंद्र चौक, शहीद स्मारक, नखास चौक, पुरानी बाजार आदि में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण बचाओ पॉलीथिन हटाओ,पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध हो, पॉलीथिन के उपयोग पर होने वाले हानि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कैंसर सहित कई बीमारियों को जन्म देने वाले प्लास्टिक पर उदाहरण सहित बच्चों को बताया गया। इस जागरूकता रैली में दीपिका कुमारी, सुरभि कुमारी, सारिका कुमारी, वंदना कुमारी, निभा कुमारी, मुन्ना, आनंद, प्रीति, सौरभ, निखिल समेत काफी संख्या में बच्चे शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026