सिवान : बारिश या मानसून में बिजली कड़कना या गिरना आम बात है। इससे बचने के लिए स्वयं की सावधानी बहुत जरुरी है। यद्यपि, आपदा विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रचार-प्रसार कराया जाता है। सामान्यता बारिश के दौरान लोगों द्वारा पेड़ के नीचे छिपने, बिजली और मोबाइल के टॉवर के नजदीक होने एवं , पानी के करीब होने के कारण वे आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाते हैं। अगर आसमान में बिजली कड़क रही है और आप घर के बाहर हैं तो सबसे पहले सुरक्षित (मजबूत छत) वाली जगह तक पहुंचने का प्रयास करें।
इससे बचाव के लिए प्रचार प्रसार कराया जाता है। बिजली का जब गर्जन हो तो खुद सावधान हो जाना चाहिए। तभी इससे बचाव हो सकता है।
सिवान में 5 लोगों की मौत
सिवान के अलग अलग प्रखंडो में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हसनपुरा प्रखंड के पडौली टोला में एक ,बड़हरिया के सुरवालिया गाँव में एक , मैरवा के खुदरा गाँव मे एक तो वही हुसेनगंज प्रखंड के राशिद चौक के समीप एक और पांडेपुर गाँव मे एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं।
ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें
ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतनी जरूरी है। फिलहाल लोगों को चाहिए कि जब भी बादल गरजना शुरू हों, सुरक्षित स्थानों से बाहर न निकलें और अगर कहीं फंस भी जाएं, तो लोगों को चाहिए कि बड़े पेड़ों की बजाय मकानों के नीचे खड़े हो जाएं, क्योंकि बिजली अधिकतर ऊंचे स्थानों या लंबे-ऊंचे पेड़ों पर ही गिरती है।
मुआवजे का प्रावधान
वज्रपात से बचने के उपाय
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…