Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

केस नहीं उठाने को ले घर में घुसकर महिला सहित दो की पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कइलटोला बाजार में गांव के ही दबंगों ने मंगलवार को घर पर घुसकर महिला सहित दो को मारपीट कर जख्मी कर दिया। महिला के चेहरा व सिर में तथा उसके देवर के सिर में गंभीर चोट है। इस घटना को दंबंगों द्वारा पूर्व के भूमि विवाद व केस नहीं उठाने को लेकर अंजाम दिया गया। मारपीट में घायल महिला कलीमुन खातून व उसके देवर मोहमद अली का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायल कलीमुन खातून ने बताया कि घर के पास ही मेरा 10 धुर जमीन है। जिसपर गांव के ही कुछ दबंगों ने रास्ता बना दिए हैं। इसका विरोध करने पर 26 नवंबर को मेरे दरवाजे पर आकर पच्चास हजार रुपया रंगदारी की मांग की गई जब इसका विरोध किया सभी ने मेरे साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की। मामले में बड़हरिया थाना में केस दर्ज कराई। इसके बाद से सभी आरोपितों द्वारा केस उठाने का दबाव बनाया जाता है। मंगलवार की रात दस की संख्या में सभी आए और कोर्ट से नोटिस मिलने की बात को लेकर मुझे मारने पीटने लगे। यह देख जब मेरे देवर बीच बचाव करने आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसके बाद हम सभी इलाज कराने बड़हरिया अस्पताल चले आए जहां से हमे सिवान रेफर कर दिया गया। इसी बीच घर पर कोई नहीं था इसका फायदा उठाकर उक्त लोगों ने घर के सारे सामान की चोरी कर ली। पीड़िता ने बताया कि जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो जांच को करने गई पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। लेकिन अन्य फरार आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026