छपरा

कोविड-19 का टीका लेना व्यक्ति की इच्छा पर करेगा निर्भर

  • टीका से कोविड-19 के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक क्षमता होगी तैयार
  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किया एसओपी
  • टीकाकरण से जुडे कई सवालों का दिया जवाब
  • कैंसर, मधुमेह, हाइपरटेंशन आदि से ग्रसित मरीजों को भी लगेगा टीका

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य किया जाना है। इसको लेकर जिलास्तर पर विभागीय तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उत्पन्न हो रहे हैं। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एसओपी जारी किया है। कोविड-19 टीके से जुड़े कुछ सवालों-जवाबों की सूची तैयार की गयी है। इसमें कुछ सवाल, जैसे: क्या सबके लिए टीका लेना जरूरी है, टीके से कितने दिनों में एंटीबॉडी तैयार होंगी, क्या कोविड-19 से उबर चुका व्यक्ति भी टीका ले सकता है, आदि शामिल हैं।

टीके की पूरी खुराक लेने की सलाह

जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि कोविड-19 के टीके की खुराक लेना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा। पूर्व में कोविड-19 से संक्रमित हो चुके लोगों को भी कोरोना वायरस के टीके की पूरी खुराक लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे बीमारी के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक क्षमता तैयार होगी। दूसरी खुराक लेने के दो हफ्ते बाद शरीर में एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर तैयार होता है।

28 दिन के अंतराल पर टीके का दूसरा डोज लेना आवश्यक

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा सुरक्षित टीकाकरण अभियान के लिए टीके के विपरीत असर की स्थिति से निपटने के लिए भी इंतजाम करने को कहा गया है। मंत्रालय ने कहा कि 28 दिन के अंतराल पर टीके की दूसरी खुराक लेने की आवश्यकता होगी। कैंसर, मधुमेह, हाइपरटेंशन आदि से ग्रसित मरीज भी कोविड-19 के टीके की खुराक ले सकते हैं।

मोबाइल नंबर पर दी जाएगी सूचना

आरंभिक चरण में कोविड-19 के टीके स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले प्राथमिकता समूह को दिए जाएंगे। टीके की उपलब्धता के आधार पर 50 से ज्यादा उम्र वालों को भी इसकी खुराक दी जा सकती है। चिन्हित लोगों को टीकाकरण और उसके समय के बारे में उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाएगी।

अत्यंत जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता

स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीकाकरण के लिए क्यों चुना गया है, इस पर मंत्रालय ने कहा है, सरकार अत्यंत जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता दे रही है कि उन्हें सबसे पहले टीके की खुराक मिले। टीके के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेज मान्य होंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024