Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान मंडल कारा में पीसीओ के माध्यम से 15 बंदी कर रहे स्वजनों से बात

परवेज़ अख्तर/सिवान:
कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन का पालन मंडलकारा में अभी भी किया जा रहा है। इसमें बंदियों को उनके स्वजनों ने मुलाकात पर फिलहाल संक्रमण के फैलने के डर से रोक है। ऐसे में बंदी अपने स्वजनों से मुलाकात और उनकी एक झलक पाने के लिए परेशान हैं। इसको देखते हुए मंडलकारा में लगे पीसीओ से बंदियों की उनके स्वजनों से फोन पर बात कराई जा रही है। बंदियों को फोन पर एक महीने में स्वजनों से 30 मिनट बात करने की सुविधा दी गई है। बंदी भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

मंडलकारा प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कारा में बने पीसीओ के माध्यम से प्रतिदिन 10 से 15 बंदियों की बात उनके स्वजनों से कराई जा रही है, ताकि उन्हें घरवालों की कमी न खले। इसमें वह अपने घर के लोगों से बात कर अपनों का हालचाल लेते हैं। बता दें कि पीसीओ में बात करने से पहले बंदियों के हाथ को सैनिटाइजर से साफ कराया जाता है। इसके बाद कोविड-19 के नियमों का पालन भी कराया जाता है ताकि संक्रमण के फैलने का खतरा न रहे।

बात करने के लिए देते हैं तीन नंबर

कारा अधीक्षक ने बताया कि मंडलकारा में बंद बंदी पीसीओ से बात करने के लिए तीन नंबर को देते हैं। इसमें एक अधिवक्ता, एक स्वजन व एक डॉक्टर का नंबर होता है। तीनों नंबर का सत्यापन कराया जाता है। इसके बाद उसे अपलोड किया जाता है। सारी सत्यता के बाद बंदियों को उनसे बात करने की अनुमति दी जाती है।

कहते हैं अधिकारी

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बंदियों की मुलाकात बंद है। इस कारण मंडलकारा में लगे पीसीओ से बंदियों की उनके स्वजनों से फोन पर बात कराई जा रही है। बंदी फोन पर महीने में स्वजनों से 30 मिनट बात कर सकते हैं, जो नि:शुल्क होती है। पीसीओ के माध्यम से प्रतिदिन 10 से 15 बंदियों की बात घरवालों से कराई जा रही है।

संजीव कुमार

कारा अधीक्षक, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026