परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने थाना में आवेदन देकर तरवारा गांव निवासी तांत्रिक सनौवर साईं उर्फ मस्तान बाबा पर छेड़खानी में असफल होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि गुरुवार की संध्या जब मैं अपनी बकरी को लाने के लिए नहर पर गई थी तभी मुझे अकेला देखकर सनौवर साईं उर्फ मस्तान बाबा तांत्रिक मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की। किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंच अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसने यह भी आरोप लगाई कि उसने कई बार मेरे साथ छेड़खानी का प्रयास किया, लेकिन अपनी इज्जत बचाने को ले चुप रही। इस संबंध में पूछे जाने पर सनौवर साईं उर्फ मस्तान बाबा ने बताया कि हमारे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…