परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के शाहगंज गांव निवासी तांत्रिक बाबा कौशर अली शाह को बिना अनुमति के 7 से 9 अप्रैल तक जलसा कराना और ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार करना महंगा पड़ गया। अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के आदेश के आलोक में सीओ महाराजगंज युगेश दास और जीबी नगर थानाध्यक्ष अकील अहमद ने संयुक्त रूप से जांच करते हुए दोषी पाया। इसके बाद सीओ ने शाहगंज गांव निवासी तांत्रिक बाबा कौशर अली शाह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही तांत्रिक बाबा कौशर अली शाह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…