Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर में बुलेट राजा दारोगा के नाम से मशहूर तनवीर आलम को सराय ओपी की कमान

क्षेत्रों में बेवजह घूमने वाले लफुआ-लफंगा की खैर नही

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जिले के सराय ओपी प्रभारी गोपाल जी पांडे के निलंबित होने के बाद पुलिस कप्तान अभिनव कुमार ने शहर में बुलेट राजा के नाम से मशहूर दारोगा तनवीर आलम को सराय ओपी की कमान शुक्रवार को सौंप दी है।यहां बताते चलें कि दारोगा तनवीर आलम सबसे पहले प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर के रूप में नगर थाने में पदस्थापित हुए।बाद में कुछ दिनों के लिए इन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में रेल थाना छपरा चले गए। छपरा से वापसी के बाद पुनः इन्होंने अपना योगदान सीवान में देते हुए लंबे समय तक नगर थाने में अपनी भूमिका निभाते रहे। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने सीवान शहर में कई ऐसे बड़े-बड़े कांडों में सफलता पाकर आम जनमानस के दिलों पर काबिज होते चले गए। फिर उसके बाद पुलिस कप्तान अभिनव कुमार ने इनका स्थानांतरण शहर के महादेवा ओपी में कर दिया।महादेवा ओपी में योगदान के बाद दारोगा तनवीर आलम ने कई ऐसे उपलब्धियां भी हासिल की।

इसी कड़ी में सराय ओपी प्रभारी गोपाल जी पांडे के निलंबित होने के बाद पुलिस कप्तान अभिनव कुमार ने शुक्रवार को शहर में बुलेट राजा के नाम से मशहूर दारोगा तनवीर आलम को सराय ओपी की कमान सौंप दी। सीवान ऑनलाइन न्यूज़ से बातचीत के दौरान सराय ओपी के नए प्रभारी तनवीर आलम ने कहा कि अपराधियों तथा अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में बेवजह घूमने वाले लफुआ-लफंगा को किसी भी सूरत में नहीं बक्सा जाएगा। चाहे वो कोई भी हो। अंत में उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ पुलिस कप्तान ने हमें यह जिम्मेवारी सौंपी है। उसके दायित्व का निर्वहन मेरे द्वारा हर हाल में की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026