Barharia Siwan News

तपन राम हत्याकांड : बसपा की टीम ने हबीबपुर पहुंच पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बुधवार रात्रि दबंगों द्वारा गांव के ही तपन राम की हत्याकांड मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की टीम हबीबपुर पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश महासचिव द्वारिका प्रसाद ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से शोकाकुल परिजनों की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद गुप्ता ने प्रशासन से आरोपितों को हर हाल में गिरफ्तार करने की मांग की तथा स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द से जल्द सजा दिलवाए। जिलाध्यक्ष ने सरकार से शोक संतप्त परिवार को मुआवजा दिलाने की भी मांग की। टीम में जिला प्रभारी विमलेश कुमार, बसपा के मीडिया प्रभारी इम्तेखार आलम,चंद्रशेखर बौद्ध, संतोष बौद्ध समेत कई बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञात हो कि हबीबपुर गांव में बुधवार की रात्रि तपन राम (60) की हत्या कचरा भरा पानीयुक्त पॉलीथिन फेंकने का विरोध करने पर लाठी-डंडा से पीट-पीटकर कर दी थी। इस घटना को लेकर मृतक तपन राम के बड़े पुत्र हरेंद्र राम के बयान पर प्राथमिकी कांड सं. 227/18 दर्ज कराई गई है जिसमें 13 लोगों को आरोपित किया गया है जिसमें फतेह वारिस उर्फ सुकट, सद्दाम हुसैन, हजरत अली, वसीम अंसारी, सीबू अंसारी, दिलशाद उर्फ बबलू, गोल्डेन अंसारी, रहमत मियां, बबलू अंसारी, दुदुल मियां, अनवर अली,हफिजुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि शनिवार को फुलजहां खातून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026