तरवारा: हवन पूजा के साथ हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति, परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा काजीटोला गांव में चल रहे हनुमत व शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान हवन, पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य पंडित कांता मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई।

महायज्ञ के आयोजन में यज्ञकर्ता चंद्रशेखर प्रसाद, मुखिया पति रहमतुल्लाह अंसारी, अरुण प्रसाद, अजीत प्रसाद समेत काफी संख्या में ग्रामीणों का सहयोग रहा। महायज्ञ के समापन के बाद बाल भोज का आयोजन किया गया। आचार्य ने बताया कि यज्ञ कराने वाले के साथ यज्ञ में शामिल होने वाले को भी यज्ञ का लाभ मिलता है। यही नहीं जन्मों-जन्मों के पाप का नाश हो जाता है, इसलिए यज्ञ का होना आवश्यक होता है। इस दौरान जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024