तरवारा: थाने की सरकारी गाड़ी चलाने वाला प्राइवेट ड्राइवर का भाई निकला बाइक चोर

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर को चोरी के डिस्कवर मोटरसाइकिल यूपी 64 किउ 4549 के साथ रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर की पहचान दीनदयालपुर गांव निवासी घरभरन मांझी के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई हैं. बताते चलें कि मोटरसाइकिल चोर विशाल कुमार का भाई भोला मांझी जीबी नगर थाने की सरकारी जीप प्राइवेट ड्राइवर के रूप में चलाता है. बतादें कि 14 मई को इसी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के यहां बारात आई थी.

जहां से दरवाजे पर खड़ी यूपी 6र किउ 4549 रजिस्ट्रेशन नम्बर की डिस्कवर बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. इधर जीबी नगर पुलिस को मौखिक सूचना मिलने के बाद मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए जाल बिछाना शुरू कर दी थी. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल चोर के द्वारा एक मोटरसाइकिल की चोरी कर बैंक के पास कही छिपाई गयी हैं. जिसको लेकर पुलिस ने छापेमारी करते हुए मोटरसाइकिल के साथ मोटरसाइकिल चोर को दबोच लिया. इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैं.. आगे की कार्यवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026