Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा:- खुशी सिक्योरिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के संचालक गुड्डू तिवारी को अपराधियों ने लूटा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के बड़कागांव चंवर में गुरूवार  की देर रात्रि एक बाइक पर सवार तीन सशस्त्र अपराधियों ने खुशी सिक्योरिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के संचालक गुड्डू तिवारी(28 वर्ष) को अपना निशाना बनाते हुए मोटरसाईकिल लूटने का प्रयास किया।असफल होने पर उनके साथ मारपीट कर उनके बैग छीन लिए, जिसमे दो मोबाइल, 25 हजार नगद व अन्य बहुमूल्य कागजात थे। पीड़ित गुड्डू तिवारी सिवान जिले के जी.बी.नगर थाना के माधोपुर गांव निवासी बिजेंद्र तिवारी के पुत्र है।

उन्होंने बताया कि मैं गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे सिवान से अपनी कंपनी का काम कर बाइक सवार होकर अकेले घर लौट रहा था की इसी बीच पहले से मौजूद उक्त स्थान पर तीन लोग बाइक लेकर थे।तथा उनलोगों के द्वारा मुझे आवाज देकर बोला गया कि आपका  स्टेड गिरा हुआ है उसे उठा लीजिये।जब मैंने अपनी बाइक को स्लो किया तो उपरोक्त तीनों लोग मेरे पास आ धमके।तथा हथियार व चाकू भिड़ा कर मारपीट करने लगे।तथा उक्त घटना का अंजाम दिए।इस घटना को लेकर शुक्रवार की अहले सुबह पीड़ित गुड्डू तिवारी ने एक लिखित शिकायत  स्थानीय थाना को दी है।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026