परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के माधवापुर गांव में सोमवार को तो अपराधियों को देसी कट्टा तो जिंदा कारतूस एक चाकू व एक बाइक के साथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अपराधी फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए एक अपराधी की जमकर धुनाई कर दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर स्थिति में पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।गिरफ्तार अपराधी सहायक सराय ओपी थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव निवासी अशोक तिवारी का पुत्र पंकज तिवारी है।
वहीं फरार अपराधी सराय ओपी थाना क्षेत्र के ही लहावर तिवारी बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक पंकज तिवारी ने बताया कि मैं उक्त गांव में शराब का बकाया रुपया लेने के लिए गया था।इसके बाद लोगो ने मेरे साथ मारपीट किया और हमारे पॉकेट में रखें रुपये छीन लिया।तथा मारपीट कर मुझे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू तथा एक बाइक बरामद की गयी है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को गंभीर चोट लगी है।जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है। साथ ही फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…