तरवारा: तीन चोरी की बाइक के साथ दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गंडक नहर के पुल के समीप से हुई गिरफ्तारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गंडक नहर के पुल के समीप से पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जीबी नगर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि चोरी के तीन बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के सदस्य जा रहे हैं. तभी जीबी नगर थाना पुलिस ने तरवारा गंडक नहर के पुल पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया तो तीन चोरी के बाइक बजाज डिस्कवर, हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो ग्लैमर के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों चोरों की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर निवासी अवध किशोर सिंह का पुत्र अनीश कुमार और लद्दी गांव निवासी महेश सहनी का पुत्र विजय सहनी उर्फ लंबू के रूप में की गई. वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि अनीश कुमार पूर्व में भी लूट के मामले में जेल जा चुका है और इस समय वह न्यायिक जमानत पर है. इधर पुलिस उक्त थाना क्षेत्र में घटित अन्य घटनाओं के संबंध में इन लोगों से पूछताछ कर जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026