परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में रंगदारी को ले हुई गोलीबारी कांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घायल माधोपुर गांव निवासी मनोज यादव के लिखित आवेदन के आधार पर माधोपुर गांव के अपराध कर्मी गोलू सिंह, चंद्रशेखर सिंह व नन्हे सिंह व चार अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि पूर्व में मुझसे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग गोलू सिंह के द्वारा किया गया था.
जब मैं रंगदारी की मांग को पूरा नहीं किया तो गोलू सिंह ने मुझे रविवार को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मुझे जबरन अपने घर लेकर चले गए. जहां पर मेरे साथ मारपीट करने लगे. जब मेरी मां मुझे छुड़ाने व बचाने के लिए पहुंची तो उपरोक्त लोगों ने मेरी मां गायत्री देवी को गोली मार दिया. जिससे मेरी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही अज्ञात अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…