Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा का स्कॉर्पियो मैरवा में हुई खाक, बाल-बाल बचे बराती

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मैरवा- सिवान मुख्य मुख्य मार्ग के मैरवा धाम चौराहे पर बरात में शामिल एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। स्कॉर्पियो पर बैठे बरातियों ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं बरात में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। आसपास के लोग बरातियों की मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में आग बुझाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने के पूर्व ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। बरात के वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। समझा जा रहा है कि स्कार्पियो में आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी होगी।बताया जाता है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर निवासी शर्मानंद गिरि के पुत्र वरुण कुमार गिरि की बरात मझौली रोड स्थित आदर्श मैरिज हॉल में आ रही थी।

वधू पक्ष के लोग बरात के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने बरात में शामिल एक स्कॉर्पियो में आग लग जाने की सूचना वधू पक्ष को दी। सूचना मिलते ही सभी परेशान हो गए। हालांकि इस शादी समारोह में शामिल अतिथियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। बरात के वाहन में आग लगने की घटना के कारण बरात कुछ देर बाद मैरिज हॉल पहुंची। जानकारी के अनुसार वाहन के इंजन से धुआं निकलता देख बराती बाहर निकल गए, तभी इंजन से आग की लपटें निकलने लगी। सभी बराती सुरक्षित बच गए। उधर आग की लपट देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। मिट्टी और पानी फेंक कर आग बुझाई गई। आग बुझाने के बाद स्कॉर्पियो के इंजन की मरम्मत कर उसे वापस भेज दिया गया। करीब एक घंटे तक बरात मैरवा धाम पर ही ठहरी रही। इस घटना को देख बराती भी काफी परेशान दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026