परवेज अख्तर/सिवान: जिले केजी.बी. नगर थाने की टीम ने गुरुवार को तरवारा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के समीप सड़क के किनारे से लावारिस स्थिति में पूर्व से खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से 12 कार्टन शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान शराब तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में शराब लेकर कहीं जा रहे थे। उनकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वे सड़क किनारे कार खड़ी कर फरार हो गए।
इस दौरान जब कार की जांच की गई तो उसमें कोई नहीं था तथा उसमें 12 कार्टन शराब पाए गए। इस दौरान प्रशिक्षु अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ आधे घंटे तक लोगों से पूछताछ करते रहे, लेकिन किसी ने कार के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस शराब समेत कार को जब्त कर थाना लाई। कार का नंबर यूपी 52 एजेड 1502 है। पुलिस कार नंबर के वाहन मालिक व धंधेबाज की पहचान में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…