✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के तरवारा थाने की टीम ने बुधवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 50 लीटर शराब व उपकरण के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। थाने की टीम ने बुधवार की देर शाम पचरहठा गांव में छापेमारी की जहां श्रीमती देवी को 15 लीटर तथा तथा मुन्ना बिंद को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस दीनदयालपुर गांव में छापेमारी की जहां से 20 लीटर शराब के साथ राघव कुमार उर्फ राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने राघव कुमार उर्फ राहुल कुमार के घर से शराब बनाने वाला उपकरण भी बरामद की। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला समेत तीन शराब धंधेबाजों को कुल 50 लीटर शराब व शराब बनाने वाला उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…