परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चौकी गांव में दूध का पैसा नहीं देने पर दूध बेचने वाले शख्स ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद पीड़ित युवक को सीवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल की पहचान तरवारा थाना क्षेत्र के चौकी निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है. अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे पड़ोसी सुरेश राम उनके यहां दूध देने का काम करता है. शनिवार को जब दूध लेने गया तो उनके द्वारा पैसा देने की बात कही गई. जिसके बाद मैंने थोड़े दिनों की मोहलत मांगी. इसके बाद सुरेश राम आग बबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इसके बाद में के साथ कुछ और लोगों ने मिलकर मेरी तबीयत से पिटाई कर दी.
मजदूरी का काम कर परिवार का करता है पोषण
पड़ोसी द्वारा दूध के पैसे नहीं देने पर मारपीट की घटना में घायल शख्स ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है. धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को तबीयत बिगड़ जाने की वजह से वह काम पर नहीं गया. जिसके बाद उन्हें पैसे नहीं मिले. मैं दुकानदार के यहां धार दूध लेता हूं. शनिवार को भी दूध उधार लेने के लिए गया था. जिसके बाद पुराने पैसे चुकता करने के नाम पर मारपीट हो गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…