तरवारा: मारपीट के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव में गुरुवार की देर संध्या छापेमारी करते हुए पुलिस ने मारपीट के नामजद अभियुक्त नथनपुरा गांव निवासी सत्यदेव गिरी के पुत्र प्रभु गिरी को नाटकीय ढंग से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नथनपुरा गांव निवासी राधा कृष्ण गिरी ने 10 जून 2021 को मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से नामजद अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. वहीं जीबी नगर थाना कांड संख्या 254/21 के के नामजद अभियुक्त दरौंदा थाना क्षेत्र के भोजछपरा गांव निवासी राम नरेश महतो के पुत्र दिनेश महतो को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जीबी नगर थाना क्षेत्र गोहपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने 15 अक्टूबर 2021 को आवेदन देकर मारपीट गाली-गलौज चोरी करने का प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज प्राथमिकी को लेकर पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक मनोरंजन कुमार ने बताया कि मारपीट के दोनों अभियुक्तों को थाना पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. वहीं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मारपीट के अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026